मसलिया में दीवार गिरने से वृद्धा की मौत

दलाही मसलिया थाना क्षेत्र के हथियापाथर पंचायत के दतियारपुर गांव में बुधवार की शाम तेज बारिश में मकान ढह जाने से 72 साल की दुलसी मरांडी की मौत हो गई। वहीं घर के दो महिलाएं भी जख्मी हो गई। जख्मी महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Jun 2020 05:35 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jun 2020 06:03 PM (IST)
मसलिया में दीवार गिरने से वृद्धा  की मौत
मसलिया में दीवार गिरने से वृद्धा की मौत

संवाद सूत्र दलाही:

मसलिया थाना क्षेत्र के हथियापाथर पंचायत के दतियारपुर गांव में बुधवार की शाम तेज बारिश में मकान ढह जाने से 72 साल की दुलसी मरांडी की मौत हो गई। वहीं घर के दो महिलाएं भी जख्मी हो गई। जख्मी महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

बताया जाता है कि शाम करीब छह बजे तेज बारिश के दौरान दुलसी मरांडी, उसकी बहू निराशी मरांडी व ननद प्रमिला मुर्मू फूस के कच्चे मकान में विश्राम कर रही थी। पहले घर का छज्जा गिरा। जब तक वे घर से बाहर निकलती, तब तक पूरा घर गिर गया। जिसमें तीनों लोग दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से तीनों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दुलसी मरांडी को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। वहीं दोनों महिलाओं का मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी