पीड़ित नौ लाभुकों को मिला चेक

दुमका : सदर प्रखंड परिसर में मंगलवार को अत्याचार पीड़ित नौ लाभुकों के बीच सवा तीन लाख का चेक वितरित किया। सभी पीड़ित एससीएसटी अत्याचार अधिनियम के भुक्तभोगी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 06:40 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 06:40 PM (IST)
पीड़ित नौ लाभुकों को मिला चेक
पीड़ित नौ लाभुकों को मिला चेक

दुमका : सदर प्रखंड परिसर में मंगलवार को अत्याचार पीड़ित नौ लाभुकों के बीच सवा तीन लाख का चेक वितरित किया। सभी पीड़ित एससीएसटी अत्याचार अधिनियम के भुक्तभोगी हैं। बीडीओ संजय कुमार दास ने दुमका, हंसडीहा और सरैयाहाट के रहनेवाले नौ लोगों को चेक दिया। बताया कि सभी को अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत यह चेक दिया गया है। जिलास्तरीय सतर्कता एवं मॉनिट¨रग समिति के माध्यम से चेक का वितरण किया गया है। पांच हजार से लेकर 50 हजार का चेक दिया गया है। मौके पर डॉ. जावेद के अलावा कई पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी