मास्क नहीं पहनने वालों लगा जुर्माना

जागरण संवाददाता दुमका शहर व ग्रामीण इलाकों में शनिवार को अभियान चलाकर मास्क जांच की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 07:04 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 07:04 PM (IST)
मास्क नहीं पहनने वालों लगा जुर्माना
मास्क नहीं पहनने वालों लगा जुर्माना

जागरण संवाददाता, दुमका : शहर व ग्रामीण इलाकों में शनिवार को अभियान चलाकर मास्क जांच की गई। शहर में मास्क नहीं पहनने वालों से सात और जामा में पांच सौ रुपया वसूला गया।

सदर बीडीओ राजेश सिन्हा के निर्देश पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने नगर थाना को अवर निरीक्षक छेदी खान के साथ दुधानी टावर चौक व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्री अमड़ा के पास वाहनों को रोककर मास्क जांच की गई। दोनों जगह पर सात लोगों से सात सौ रुपया वसूला गया। वहीं यह कहते हुए चेतावनी दी कि फिर पकड़े गए तो जुर्माना पांच गुना देना होगा। वहीं नाक की बजाय मुहं में मास्क लगाने वालों को ढंग से मास्क लगाने का निर्देश दिया गया। इधर जामा के चिकनिया सहयोगी के अनुसार जामा थाना के सामने दुमका देवघर मुख्यमार्ग पर शनिवार को सहायक तकनीकी प्रबंधक नीरज पोद्दार के नेतृत्व में मास्क जांच अभियान चलाया। आने जानेवाले 31 छोटी बड़ी गाड़ियों के चालक और यात्रियों का मास्क जांच की गई। बिना मास्क के पांच लोगों से पांच सौ रुपया वसूला गया। नीरज ने बताया कि वसूल की गयी राशि को प्रखंड नजारत में जमा कर दिया गया है। बिना मास्क पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। जांच करने वालों में एएसआई प्रभात रंजन के अलावा जामा पुलिस के जवान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी