पांच सितंबर तक पारा शिक्षकों का करें नियमतिकरण

जामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शहीद पारा शिक्षक मुनेश्वर सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कोर कमेटी सदस्य जयप्रकाश यादव ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Aug 2020 05:13 PM (IST) Updated:Sat, 22 Aug 2020 05:13 PM (IST)
पांच सितंबर तक पारा शिक्षकों का करें नियमतिकरण
पांच सितंबर तक पारा शिक्षकों का करें नियमतिकरण

संवाद सूत्र, चिकनियां: जामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शहीद पारा शिक्षक मुनेश्वर सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कोर कमेटी सदस्य जयप्रकाश यादव ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जयप्रकाश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार भी टाल मटोल का रवैया अपना रही है। कभी कहती है नियमावली की फाइल विधि विभाग में है फिर कहती है इसे जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा। जो भी हो स्थाईकरण और वेतनमान मिलना चाहिए। आशा करते हैं कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर सरकार पारा शिक्षकों के नियमितीकरण की घोषणा करेगी। अन्यथा पारा शिक्षक आंदोलन को विवश होंगे।

सर्वप्रथम शहीद मुनेश्वर सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। और उन्हें याद किया गया। जानकारी के अनुसार 2007 में रांची में आंदोलन के दौरान तत्कालीन सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा निहत्थे पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज किया गया था। जिसमें उनकी मौत हो गई थी। जबकि कई पारा शिक्षक घायल भी हुए थे। इसी स्थायीकरण और वेतनमान को लेकर 18 वर्षों से पारा शिक्षक आंदोलित हैं। मौके पर राजेन्द्रनाथ मांझी, राजीव पंजियारा, सुबोध लायक, सुरेश मुर्मू, अमरदीप हेम्ब्रम, ताराचंद राय आदि पारा शिक्षक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी