आठ लाख होगा खूंटाबांध छठ पूजा समिति का बजट

खूंटाबांध छठ पूजा समिति की पहली बैठक नगर परिषद उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर शाम हुई। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष छठ पूजा के आयोजन के लिए आठ लाख रुपये का बजट तय किया गया। बैठक में छठ घाट एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई भगवान भास्कर की प्रतिमा तोरण द्वारों का निर्माण आतिशबाजी और भगवती जागरण के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 05:53 PM (IST)
आठ लाख होगा खूंटाबांध छठ पूजा समिति का बजट
आठ लाख होगा खूंटाबांध छठ पूजा समिति का बजट

- भव्य तरीके से आयोजन के लिए तैयारियां शुरू

- नई कमेटी गठित कर तय की गई जिम्मेवारियां

जागरण संवाददाता, दुमका : खूंटाबांध छठ पूजा समिति की पहली बैठक नगर परिषद उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर शाम हुई। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष छठ पूजा के आयोजन के लिए आठ लाख रुपये का बजट तय किया गया। बैठक में छठ घाट एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई, भगवान भास्कर की प्रतिमा, तोरण द्वारों का निर्माण, आतिशबाजी और भगवती जागरण के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में खूंटाबांध छठ पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें समिति के मुख्य संरक्षक नरेंद्र प्रसाद साह, सह संरक्षक नवल किशोर साह को बनाया गया। नगर परिषद उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल को अध्यक्ष और अशोक कुमार राउत को सचिव चुना गया। इसके अलावा उप समितियों का भी गठन किया गया और इसके प्रभारी बनाए गए। इसके तहत जागरण एवं स्टेज प्रभारी विकास मिश्रा एवं आनंद कुमार होंगे रंगरोगन एवं सफाई मिथिलेश सिंह एवं जगदीश पासवान जागो के जिम्मे होगा। बिजली प्रभारी अतुल पंजियारा, संजय कुमार, मनोज कुमार लाल, राजू, अमित राउत होंगे।

chat bot
आपका साथी