पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर दी जान

झारखंड के दुमका में पत्नी के वियोग में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी।

By Edited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 04:31 PM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 02:17 PM (IST)
पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर दी जान
पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर दी जान

मसलिया। टोंगरा थाना क्षेत्र के वृंदावनी गांव के 22 वर्षीय श्यामचंद पाल ने पत्नी के वियोग में मंगलवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले ससुर जबरन पत्नी को घर ले गया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसी से आहत होकर उसने जान दे दी और छोड़े गए सुसाइट नोट में मौत के लिए ससुर को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया।

मृतक के पिता बादल पाल के अनुसार शायमचंद की शादी दो साल पहले दिलीप पाल की पुत्री लखी पाल से हुई थी। मंगलवार को दिलीप ससुराल आया और पुत्री को जबरन अपने घर ले जाने लगा। विरोध करने पर शायमचंद से मारपीट की। इसी बात को लेकर रात में कमरा में फांसी लगा ली। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने टोंगना थाना को सूचित किया।

शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट के अनुसार उसने अपनी मौत के लिए ससुर को जिम्मेदार ठहराया। फिलहाल, पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी