महारो चौक के सभी चार चापाकल खराब, यात्री परेशान

दुमका : जामा का महारो मोड़ में यात्री सुविधा होने के बाद भी यात्रियों को बिना पानी के बसों का इंतजार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:49 PM (IST)
महारो चौक के सभी चार चापाकल खराब, यात्री परेशान
महारो चौक के सभी चार चापाकल खराब, यात्री परेशान

दुमका : जामा का महारो मोड़ में यात्री सुविधा होने के बाद भी यात्रियों को बिना पानी के बसों का इंतजार करना पड़ता है। सरसाबाद गांव के लोग भी खराब जलमीनार की वजह से गर्मी में जलसंकट का सामना करने को मजबूर हैं। शनिवार को कांग्रेस के जिला सचिव बाबूराम हांसदा ने बीडीओ को आवेदन देकर सारी समस्याओं से अवगत कराया।

बताया कि जलमीनार व चापाकल खराब होने से पानी का संकट गहराता जा रहा है। महारो चौक में बड़ी संख्या में लोग वाहन से उतरते और कुछ इंतजार के बाद दूसरे वाहन से चले जाते हैं। कई स्कूल के बच्चे भी इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। सभी को इस गर्मी में बिना पानी के ही रहना पड़ता है। चार माह से चौक के सभी चार चापाकल खराब हैं। सरसाबाद गांव की जलमीनार भी खराब है। लोग डोभा का पानी पीकर प्यास बुझाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो 3 को पंचायत भवन के सामने प्रदर्शन व चक्का जाम किया जाएगा। हालांकि बीडीओ ने सभी को आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी