व्यायाम से तन-मन रहता स्वस्थ : लुईस

दुमका : समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने सोमवार की शाम इंडोर स्टेडियम में विधायक निधि से बने अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 07:58 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 07:58 PM (IST)
व्यायाम से तन-मन रहता स्वस्थ : लुईस
व्यायाम से तन-मन रहता स्वस्थ : लुईस

दुमका : समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने सोमवार की शाम

इंडोर स्टेडियम में विधायक निधि से बने अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से इस कसरत घर का युवा वर्ग के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। नियमित रूप से व्यायाम करने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। जिला प्रशासन द्वारा निरंतर खेल के क्षेत्र में कई कार्य किए गए हैं। आगे भी इस तरह के और भी कई कार्य किए जाएंगे। दुधानी टावर चौक के सुंदरीकरण का भी कार्य किया जा रहा है। खूंटाबांध तालाब में फव्वारा लगाया गया है। कहा कि दुमका को दमकता दुमका बनाने के लिए और भी कई महत्वपूर्ण स्थलों पर फव्वारे लगाए जाएंगे।

उपविकास आयुक्त वरूण रंजन ने कहा कि आज का दिन खेल प्रेमियों के लिए किसी एतिहासिक दिन से कम नहीं है। यहां से निकलने के बाद मंत्री ने खूंटाबांध तलाब में विधायक निधि से लगे फव्वारे का उद्घाटन किया।

मौके पर प्रशिक्षु आइएएस शशि प्रकाश, निदेशक डीआरडीए दिलेश्वर महतो, निदेशक एनईपी विनय कुमार ¨सकू, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास, कार्यपालक अभियंता नाथू राम, जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चौबे तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी