कददू भात से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू

दुमका : लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को कद्दू-भात के साथ शुरू हो गया। नहाय-खाय के दिन से ही छठ व्रतियों का अनुष्ठान प्रारंभ हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 06:57 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 06:57 PM (IST)
कददू भात से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू
कददू भात से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू

दुमका : लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को कद्दू-भात के साथ शुरू हो गया। नहाय-खाय के दिन से ही छठ व्रतियों का अनुष्ठान प्रारंभ हो गया। दोपहर को प्रसाद के रूप में कद्दू की सब्जी बनाकर व्रत करनेवाली महिलाओं के घर के सदस्यों ने ग्रहण की। परिवार के करीबी लोगों को बुलाकर प्रसाद खिलाया गया। रविवार को अवकाश होने के बाद भी बाजार में पूजन सामग्री खरीदनेवालों का आना-जाना लगा रहा। सोमवार को खरना का प्रसाद बनेगा। व्रती दिनभर निर्जला उपवास पर रहकर शाम में तैयार प्रसाद को ग्रहण करेंगी। पर्व को देखते हुए शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकों के सभी छठ घाट पूजन के लिए तैयार हो गए हैं। सोमवार को घाट की रंगाई का काम शुरू होगा। हालांकि कई घाट में शाम से ही यह कार्य चालू हो जाएगा।

ग्रामीण इलाकों में पर्व की तैयारी

आस्था का महान पर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। शिकारीपाड़ा के सरसडंगाल, बेनागड़िया, शिकारीपाड़ा, मोहुलपहाड़ी एवं बरमसिया गांवों का वातावरण भक्ति मय हो गया है। चारों तरफ छठ मईया की महिमा का गीत गूंजायमान हो रहा है। इसके अलावा रामगढ़, जामा, बासुकीनाथ, मसलिया, गोपीकांदर, काठीकुंड, रानीश्वर, सरैयाहाट व जरमुंडी प्रखंड में पर्व की शुरूआत होने के साथ ही मईया के गीत गूंजने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी