भाजपा-एनडीए की झोली में झारखंड की 14 सीट : रघुवर

दुमका मुख्यमंत्री रघुवर दास अब एक सप्ताह तक दुमका में कैंप करेंगे। 19 मई को चुनाव होना है। 17 मई तक वे उपराजधानी में बैठकर केवल चुनावी प्रबंधन की मॉनीटरिग करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 May 2019 07:32 PM (IST) Updated:Sun, 12 May 2019 06:35 AM (IST)
भाजपा-एनडीए की झोली में झारखंड की 14 सीट : रघुवर
भाजपा-एनडीए की झोली में झारखंड की 14 सीट : रघुवर

दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास अब एक सप्ताह तक दुमका में कैंप करेंगे। 19 मई को चुनाव होना है। 17 मई तक वे उपराजधानी में बैठकर केवल चुनावी प्रबंधन की मॉनीटरिग करेंगे। शनिवार को पाकुड़ एवं जामताड़ा की सभा में जाने से पहले एक होटल में दुमका एवं जामा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ मंत्रणा किया। बताया गया कि गांव में जब मोदी-मोदी हो रहा है तो उसको वोट में बदलना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। सबको कमल फूल दिखाओ और बताओ की यही मोदी का चुनाव चिह्न है। सीएम ने सूक्ष्म समीक्षा के दौरान एक बार फिर बूथवार चर्चा किया। पूछा कि इसमें कहां तक पहुंच पाए। जो प्लानिग की गई है उसमें कितना काम हो पाया। जानकारी हो कि 13 मई से हर एक प्रखंड में जिला स्तरीय पदाधिकारी कैंप करेंगे। यह कोडरमा, गिरिडीह, रांची, हजारीबाग, धनबाद से यहां पहुंचेंगे। दस प्रखंड में दस जिलास्तरीय पदाधिकारी कामकाज संभालेंगे। एक नहीं पांच स्तर पर चुनावी प्रबंधन का कामकाज होगा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि 2019 में 14 का 14 सीट भाजपा-एनडीए की झोली में आएगा। झामुमो से संताल की जनता पूरी तरह नाराज है। कोई काम नहीं किया। मोदी ने विकास की गंगा बहा दिया। हमने जो काम किया जनता उसका इनाम आशीर्वाद के तौर पर वोट देकर करेगी। बैठक में समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, बीस सूत्री प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, लोकसभा प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष निवास मंडल समेत अन्य मुख्य रूप से थे।

chat bot
आपका साथी