समस्या को नजरअंदाज करने से मिलेगी सफलता

दुमका संताल परगना महाविद्यालय के आदिवासी कल्याण छात्रावास संख्या दो में रविवार की ओर से छात्रों की ओर से 32 वां विदाई सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भूतपूर्व छात्र नायक महेंद्र हांसदा देवीधन मुर्मू को विदाई दी गई और वर्तमान छात्र नायक धनेश्वर हांसदा व मुनीलाल हांसदा का स्वागत किया गया। समारोह में वो छात्र भी शामिल हुए जिन्होंने पहले इस हास्टल में रहकर पढ़ाई की और अभी व्यवसाय या नौकरी कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 07:52 PM (IST)
समस्या को नजरअंदाज करने से मिलेगी सफलता
समस्या को नजरअंदाज करने से मिलेगी सफलता

दुमका : संताल परगना महाविद्यालय के आदिवासी कल्याण छात्रावास संख्या दो में रविवार की ओर से छात्रों की ओर से 32 वां विदाई सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में भूतपूर्व छात्र नायक महेंद्र हांसदा, देवीधन मुर्मू को विदाई दी गई और वर्तमान छात्र नायक धनेश्वर हांसदा व मुनीलाल हांसदा का स्वागत किया गया। समारोह में वो छात्र भी शामिल हुए जिन्होंने पहले इस हास्टल में रहकर पढ़ाई की और अभी व्यवसाय या नौकरी कर रहे हैं। मुख्य अतिथि रसिक हेंब्रम ने कहा कि छात्रों की ओर से हर साल इस तरह का आयोजन कर छात्रों की विदाई व स्वागत किया जाता है। 31 साल से ऐसा होता आ रहा है। आनेवाले समय में इस परंपरा को और प्रगाढ़ बनाने का प्रयास किया जाएगा। पुराने छात्रों ने पढ़ाई के अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह से हास्टल में रखकर शिक्षा ग्रहण करते थे। किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उसी समस्या के बीच से निकलकर अपना मुकाम हासिल किया। सफलता के लिए हर समस्या को नजर अंदाज करना होगा। छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। कार्यक्रम का आयोजन छात्रावास के क्राफ्ट मुर्मू, विमल मरांडी, विनय मुर्मू, राजकिशोर आदि ने किया। समारोह में छात्रावास अधीक्षक केवी टोप्पो, बाबूराम मुर्मू, सत्येंद्र मुर्मू, मुंशी मुर्मू, भीमसेन हेंब्रम, सुरेश हेंब्रम, बेंजमिन हेंब्रम, चुन्नू मुर्मू, विमल सोरेन, दीपक हेंब्रम, कानू मुर्मू, बरियार, मनोज, निर्मल मुर्मू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी