हूल दिवस आज, निकला मशाल जुलूस

दुमका हूल दिवस को लेकर चारो ओर एक अलग माहौल है। लोग उस दिन को याद कर रहे हैं। जब अंग्रेजों ने आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार किया था। किस तरह विरोध का बिगुल फूंका गया। ऐसे तो भोगनाडीह में शहीदों के स्मारक पर मेला लगेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jun 2019 07:53 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jun 2019 07:53 PM (IST)
हूल दिवस आज, निकला मशाल जुलूस
हूल दिवस आज, निकला मशाल जुलूस

दुमका : हूल दिवस को लेकर चारो ओर एक अलग माहौल है। लोग उस दिन को याद कर रहे हैं। जब अंग्रेजों ने आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार किया था। किस तरह विरोध का बिगुल फूंका गया। ऐसे तो भोगनाडीह में शहीदों के स्मारक पर मेला लगेगा। उनको नमन किया जाएगा। लेकिन उप राजधानी दुमका में भी उसकी दमक है। पोखरा चौक पर समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी, सांसद सुनील सोरेन प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। विश्वविद्यालय में भी आयोजन हो रहा है। शनिवार शाम हूल दिवस की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय की ओर से एक मशाल जुलूस कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में निकाला गया। पोखरा चौक से विवेकानंद चौक तक की यात्रा में प्रति कुलपति डॉ. हनुमान प्रसाद शर्मा समेत अन्य मुख्य रूप से थे।

chat bot
आपका साथी