हेमंत राज्य के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री : बाबूलाल

दलाही भाजपा विधायक दल के नेता सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:07 AM (IST)
हेमंत राज्य के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री : बाबूलाल
हेमंत राज्य के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री : बाबूलाल

दलाही : भाजपा विधायक दल के नेता सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी लुईस मरांडी के लिए मसलिया के नवासार व डोमकटा में चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। नवासार में उन्होंने कहा कि राज्य में झामुमो की सरकार में अराजकता ही अराजकता है। हेमंत हैं तो हिम्मत है कहनेवाले स्वयं झारखंड के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री की गिनती में आते हैं। दस महीने में चोरी, डकैती, लूट, दुष्कर्म, हत्या व अपहरण में तेजी से वृद्धि हुई है। सरकार में कानून नाम की चीज नहीं रह गई है। बिचौलिया व भ्रष्ट पुलिस अफसर राज्य चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन स्वयं को झारखंड का नेता कहते हैं पर अपने पैतृक जिला के तमाड़ सीट पर एक निर्दलीय विधायक के सामने मुख्यमंत्री रहते हुए करारी हार का सामना करना पड़ा था। तब से सोरेन परिवार परिवार संताल परगना छोड़कर कहीं अन्य झांकता है। अपने ही परिवार के बेटा, पुत्रवधू, व पूरे खानदान को दुमका सीट से एमपी व विधायक बनाने में लगे रहते हैं। यहां के आदिवासी युवक युवतियों को राजनीति में उभरने का मौका झामुमो नहीं देना चाहता है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो स्थानीय युवक युवतियों को टिकट देकर एमपी एमएलए बनाकर राजनीति में उभरने का मौका देती रही है। दुमका सीट भाजपा को खाते में आने पर राज्य में झामुमो की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

उपचुनाव प्रभारी परितोष सोरेन ने कहा कि झामुमो झारखंड का भला कभी नहीं कर सकता है। अगर करता तो विगत दस महीने में दिखता। कोरोना का बहाना बनाकर सरकार हाथ पर हाथ धरी बैठी है, और केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगा रही है। कोरोना काल में केंद्र से भेजी गई राशि का उपयोग नहीं किया। सभा में सत्यानंद झा बाटुल, कृष्णा सोरेन, निवास मंडल, राजेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष मिस्त्री, बैद्यनाथ मिस्त्री, सीताराम मिस्त्री, सुमित्रा देवी, अमित शाह, दिलीप मंडल, राजकिशोर, शैलेश, राजेश हांसदा, बाबूधन मुर्मू, मनसा राणा, गोपाल मुर्मू, समीर मिस्त्री, डोमन सिंह व बापी मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी