तातलोई को पर्यटन स्थल बनाने का होगा प्रयास

संवाद सहयोगी जामा तातलोई गर्मकुंड को पर्यटन के स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 01:18 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 01:18 AM (IST)
तातलोई को पर्यटन स्थल बनाने का होगा प्रयास
तातलोई को पर्यटन स्थल बनाने का होगा प्रयास

संवाद सहयोगी जामा : तातलोई गर्मकुंड को पर्यटन के स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही रूपरेखा तैयार कर काम कराया जाएगा। यह बात जामा की विधायक सीता सोरेन ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में पूर्व निर्मित कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कहीं।

विधायक ने कहा कि तातलोई पर्यटन स्थल से कम नहीं है। लेकिन इसे विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसे पर्यटन स्थल बनाने के लिए रूप रेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्या सुनी और पदाधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया। सरकार बेहतर कार्य कर रही है। किसानों का एक रुपये से लेकर 50 हजार तक का कृषि ऋण माफ किया जाएगा। योजना से वंचित लोगों ने विधायक से प्रधान मंत्री आवास, गाय शेड, बकरी शेड, मनरेगा, जल छाजन योजना से निर्मित योजना में लाभ दिलाने की मांग की। सिकटिया पंचायत के मचाडीह गांव में हुई सिचाई हेतु पानी की व्यवस्था पर चर्चा की। लोगों ने शिकायत की कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा में 16 चिकित्सक हैं लेकिन दो ही काम कर रहे हैं। दो चिकित्सक को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विधायक ने कहा कि जल्द सिविल सर्जन से बात कर चिकित्सक की सेवा में सुधार लाया जाएगा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचलाधिकारी सुनील कुमार, सहकारिता पदाधिकारी सखी चंद्र दास के अलावा सत्तार खान, राकेश चौधरी, झुनु सिंह, चंद्र कांत मंडल, कालेश्वर सोरेन, विजय कापरी, सविता सोरेन,मीरा देवी, बाबुल यादव विनोद यादव, सुरेंद्र दर्वे, उदय यादव, प्रफुल्ल मंडल, उमा यादव थे।

chat bot
आपका साथी