पुण्यतिथि पर अटल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

अटल बिहारी बाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Aug 2022 07:26 PM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 07:26 PM (IST)
पुण्यतिथि पर अटल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प
पुण्यतिथि पर अटल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

पुण्यतिथि पर अटल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

जागरण संवाददाता, दुमका : अटल बिहारी बाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर मंगलवार को ग्रामीण मंडल के गणपति पाल की अध्यक्षता में मुड़ाबहाल में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। पवन मंडल उपाध्यक्ष गौतम झा, पंकज झा, बबलू चौधरी व पिंटू अग्रवाल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा, बिटटू सिंह, विवेकानंद राय, ओम केसरी व अजय रावत आदि मौजूद थे। वहीं गोविंद चंद्र दा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं बासुकीनाथ में दुमका धर्मशाला में नगर मंडल इकाई ने पुण्यतिथि मनाई। नगर भाजपा की बैठक नगर अध्यक्ष स्वरूप कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में की गई, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री पर परिचर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें आदर्श मानते हुए उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। राज्यसभा के पूर्व सदस्य अभयकांत प्रसाद ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। मौके पर पप्पू सिंह, मनोज कुमार साह, नरेश पंडा व राजकिशोर मंडल मुन्ना सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी