आबादी के अनुकूल सरकार से आरक्षण की मांग

दुमका जन पुस्तकालय में रविवार को संथाल परगना पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने कहा कि राज्य में पिछड़े वर्गों को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण की मांग राज्य सरकार से की जाएगी। जागरूकता रथ के माध्यम से संथाल परगना में पिछड़ों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। छात्र-छात्राओं एवं युवा वर्गों को आरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। केंद्र सरकार से मांग किया जाएगा कि पिछड़े वर्गों की जनगणना कराई जाए संथाल परगना के प्रत्येक जिला में जिला कमेटी प्रखंड कमेटी का गठन कर पिछड़े वर्गों को एकजुट किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 06:19 AM (IST)
आबादी के अनुकूल सरकार से आरक्षण की मांग
आबादी के अनुकूल सरकार से आरक्षण की मांग

फोटो- 25

जागरण संवाददाता, दुमका: जन पुस्तकालय में रविवार को संथाल परगना पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने कहा कि राज्य में पिछड़े वर्गों को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण की मांग राज्य सरकार से की जाएगी। जागरूकता रथ के माध्यम से संथाल परगना में पिछड़ों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। छात्र-छात्राओं एवं युवा वर्गों को आरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। केंद्र सरकार से मांग किया जाएगा कि पिछड़े वर्गों की जनगणना कराई जाए संथाल परगना के प्रत्येक जिला में जिला कमेटी प्रखंड कमेटी का गठन कर पिछड़े वर्गों को एकजुट किया जाएगा। एकजुटता एवं जागरूकता के अभाव में पिछड़ा वर्ग शिक्षा एवं नौकरी में आरक्षण का लाभ नहीं ले पा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण पंचायत चुनाव से भी वंचित कर दिया गया। बैठक में 15 सदस्यों का एक संयोजक मंडल का गठन किया गया। दिवाकर महतो को संयोजक व अजय कुमार गुप्ता, माधव चंद्र महतो, गायत्री जायसवाल, जयप्रकाश मंडल,लाल मोहन राय, इंद्रकांत यादव,नकुल प्रसाद यादव, अजय मंडल, दयानंद प्रसाद, सीताराम मंडल, सुबोध पंडा, नोनी गोपाल गोराई, मदन प्रसाद गुप्ता, अंकित केसरी को सदस्य बनाया गया।

chat bot
आपका साथी