चक्रवाती तूफान ने हंसडीहा में मचाई तबाही

हंसडीहा ( दुमका): हंसडीहा में रविवार की संध्या अचानक आए चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 12:56 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 12:57 AM (IST)
चक्रवाती तूफान ने हंसडीहा में मचाई तबाही
चक्रवाती तूफान ने हंसडीहा में मचाई तबाही

हंसडीहा ( दुमका): हंसडीहा में रविवार की संध्या अचानक आए चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई है। एक घंटे तक चली तेज रफ्तार की हवा ने हंसडीहा बाजार में करीब एक दर्जन दुकानों के शेड उड़ा दिए। कई मकानों को भी आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। बिजली का पोल गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। हवा के झोंके से दर्जनों पेड़ उखड़ गए और आवागमन बाधित हो गया। निर्माणाधीन हाइवे की मिट्टी बारिश की पानी में बह जाने से सडक भी खतरनाक हो गई।

कहां कितना नुकसान : हंसडीहा गांधी चौक में मसुदन यादव, राजकुमार यादव, किशोरी पान दुकान, महेंद्र मासूम, विनोद साह, मोनी पान स्टोर्स, राजकिशोर साह और किशोरी साह की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। इनकी दुकानों का सामान सडक बिखर जाने से लाखों का नुकसान हुआ। भागलपुर रोड में डब्लू कापरी के घर के सामने बिजली का पोल गिर गया। पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने सडक पर पेड गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। हथगढ मुहल्ले में दयानंद गुप्ता के निर्माणाधीन घर और वकील मिर्धा के घर को भी क्षति पहुंची है।

chat bot
आपका साथी