राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष के निधन पर शोक

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष देवल सहाय के निधन पर मंगलवार को एलएजे कैंप क्रिकेट अकादमी की ओर से शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। क्लब के खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 08:43 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 08:43 PM (IST)
राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष के निधन पर शोक
राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष के निधन पर शोक

जागरण संवाददाता, दुमका: झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष देवल सहाय के निधन पर मंगलवार को एलएजे कैंप क्रिकेट अकादमी की ओर से शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। क्लब के खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अकादमी के मुख्य कोच अमित रंगराजन ने कहा कि देवल सहाय ने सीसीएल, सीएमपीडीआइ एवं मेकॉन में कई पदों पर कार्य किया था। झारखंड के कई खिलाड़ियों के करियर को संवारने में इनकी भूमिका अहम रही है। धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म में भी इनके चरित्र की चर्चा है। उनका निधन झारखंड क्रिकेट के लिए अपूरणीय क्षति है।

निधन पर ई. केएन सिंह, दुमका जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चौबे, रतन मिश्रा, संजय तिवारी, राजेश गुप्ता, दिवाकर शर्मा, संतोष गुप्ता, अजय कुमार झा मिक्की, युगल किशोर सिंह समेत कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने शोक जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

एटीम ग्राउंड में हुई शोकसभा: देवल सहाय के निधन पर मंगलवार को दुमका के एटीम ग्राउंड में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर दुमका जिला क्रिकेट संघ के संयोजक ई. कृष्ण नंदन सिंह ने कहा कि अखंड बिहार में दुमका जिले को मान्यता दिलाने में स्व. सहाय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके मार्गदर्शन में ही देवघर जिले को भी मान्यता मिली थी। अंडर-14 के राज्य टीम का भी चुनाव किया गया था। उस समय झारखंड में सिर्फ कीनन स्टेडियम में क्रिकेट मैच होता था। एकीकृत बिहार में 52 जिले थे और पटना से अधिकतम खिलाड़ी खेला करते थे, लेकिन स्व. सहाय की मेहनत व प्रशिक्षण से झारखंड के महेंद्र सिंह धोनी जैसा रत्न क्रिकेट जगत को मिला। जिला क्रिकेट संघ के सचिव ललित पाठक ने भी उनके योगदान की चर्चा की।

मौके पर मैदान के संयोजक गोविदा तिवारी, सोमनाथ तिवारी, किशन दुबे, प्रदीप, राहुल मुर्मू, आशू राज, मोहित मोदी, शुभम ठाकुर, अरनव हेमबन, हर्ष सिन्हा, दिव्या मिश्रा, आशीष तिवारी, स्नेह रंजन, शुभम कुमार, अभिनव आलोक, रवि रजक, महेश कपरी, सत्यम समेत कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी