बाल दिवस पर बच्चों के थिरके कदम

दुमका बाल दिवस के अवसर पर शहर में कई कार्यक्रम हुए। स्कूलों में बच्चों ने याद किया। नन्हें कदम प्ले स्कूल में बच्चों के बीच कई तरह के कार्यक्रम कराए गए साथ ही बच्चों को बाल दिवस के बारे में बताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 05:58 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 05:58 PM (IST)
बाल दिवस पर बच्चों के थिरके कदम
बाल दिवस पर बच्चों के थिरके कदम

दुमका : बाल दिवस के अवसर पर शहर में कई कार्यक्रम हुए। स्कूलों में बच्चों ने याद किया। नन्हें कदम प्ले स्कूल में बच्चों के बीच कई तरह के कार्यक्रम कराए गए साथ ही बच्चों को बाल दिवस के बारे में बताया गया। बच्चों को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवनी के बारे में यह बताया गया कि पंडित नेहरू को चाचा नेहरू भी कहा जाता था और वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसलिए उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। बच्चों के बीच सिगिग, डांसिग, बिस्किट रेस, म्यूजिकल चेयर समेत अन्य कार्यक्रम कराया गया। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य अर्चना राज और शिक्षिका लकी, अनोखी, स्वाति, अनुरिमा, मधुमिता, नीतू, प्रीति और अन्य मौजूद थे। बच्चों के बीच केक काटा गया और उन्हें गिफ्ट भी दिया गया।

प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय द्वारा बाल दिवस का पूरे उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया। चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन अíपत कर प्रभारी प्राचार्य शोभा कुमारी एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता जैसे दौड़, धीमी साइकिल रेस, मटकी फोड़ और म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।

होली चाइल्ड स्कूल में भी सुबह से ही रंगारंग कार्यक्रम रखा गया था। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। गीत, संगीत, नृत्य के अलावा वादविवाद प्रतियोगिता भी कराया गया। सिस्टर ईशाबेल, सिस्टर सुमा और सिस्टर लुसिया समेत अन्य शिक्षिकाओं ने बच्चों का हौसला आफजाई किया।

chat bot
आपका साथी