छठ घाट पर सीसीटीवी से होगी निगरानी, बनाए गए कंट्रोल रूम

दुमका छठपूजा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। सुरक्षा व यातायात को लेकर चाक चौबंद इंतजाम पुलिस ने किया है। प्रशासन की ओर से हर छठ घाट पर सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 01 Nov 2019 05:35 PM (IST)
छठ घाट पर सीसीटीवी से होगी निगरानी, बनाए गए कंट्रोल रूम
छठ घाट पर सीसीटीवी से होगी निगरानी, बनाए गए कंट्रोल रूम

दुमका : छठपूजा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। सुरक्षा व यातायात को लेकर चाक चौबंद इंतजाम पुलिस ने किया है। प्रशासन की ओर से हर छठ घाट पर सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम बनाया गया है। आठ सीसीटीवी प्रमुख छठ घाट पर लगाए गए हैं जिससे हर एक गतिविधि की निगरानी होगी। चप्पे-चप्पे पर प्रशासन व पुलिस की नजर टिकी रहेगी। एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा व छठ व्रतियों की सुविधा को देखते हुए यह विशेष इंतजाम इस दफा किया गया है। कहीं किसी तरह की कोई चूक नहीं रह जाए इस लिहाज से छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों को भी अलर्ट किया गया है। हर घाट पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

बता दें कि इस बार छठ घाट पर बैरिकेटिग कराई जा रही है। कंट्रोल रूम से एसडीओ स्वयं व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। सीसीटीवी से खुद सारी व्यवस्थाओं का आकलन करेंगे। एक दंडाधिकारी के अलावे नगर पर्षद से दो कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि किसी तरह की जरूरत पर वह तुरंत हाजिर रहें और समस्या का समाधान तत्काल हो सके। विद्युत सज्जा में किसी तरह की त्रुटि नहीं रह जाए इसका भी विशेष ख्याल रखने को कहा गया है। घाट के किनारे नेट लगाया गया है ताकि कोई भी व्रतधारी या श्रद्धालु आगे नहीं जा सके। खूंटाबांध एवं बड़ा पोखरा पर इसकी विशेष ताकीद रखी गई है। यहां पर पुलिस बल को भी पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी