कैंडल मार्च निकाल भाजपा नेताओं ने अविलंब गिरफ्तारी की मांग की

नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में शनिवार की शाम को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में भाजपाईयों ने रामगढ़ बाजार में कैंडल मार्च निकालकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मनोज पांडेय ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन प्रारंभ कर दी है। पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर उसे फांसी की सजा दिलवाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 07:11 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 07:11 PM (IST)
कैंडल मार्च निकाल भाजपा नेताओं ने अविलंब गिरफ्तारी की मांग की
कैंडल मार्च निकाल भाजपा नेताओं ने अविलंब गिरफ्तारी की मांग की

संवाद सहयोगी, रामगढ़: नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में शनिवार की शाम को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में भाजपाईयों ने रामगढ़ बाजार में कैंडल मार्च निकालकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मनोज पांडेय ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन प्रारंभ कर दी है। पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर उसे फांसी की सजा दिलवाए। प्रशासन पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें इस्तीफा देने की मांग की। कहा कि राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री रहने के बाद भी यहां की आदिवासी बेटियां सुरक्षित नहीं है। सरकार वरीय पदाधिकारी पर कार्रवाई नहीं कर केवल छोटे पदाधिकारी को निलंबित कर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। हेमंत सोरेन के कार्यकाल में राज्य में आदिवासियों के उपर अत्याचार बढ़ गया है। इतनी बड़ी घटना के 30 घंटा बीतने के बाद भी अभी तक दोषी पुलिस के पकड़ से बाहर है। पुलिस के सभी वरीय पदाधिकारी शनिवार से रामगढ़ में कैंप किए हुए हैं लेकिन इसके बाद भी दोषी का नहीं पकड़ा जा सका है। इस दौरान सुरेश प्रसाद साह, किशोरी प्रसाद साह, नलिन मंडल, निताय मंडल, नवल किशोर मांझी, देवनारायण पंडित, नागेन्द्र राय, प्रदीप यादव, प्रदीप साह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी