होली में घर आने वालों की करें स्वास्थ्य जांच

देश भर में कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते मामले व जिले में रोज मिल रहे नए मरीजों को देखते हुए शुक्रवार को जरमुंडी प्रखंड कार्यालय भवन में बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 07:15 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 07:15 PM (IST)
होली में घर आने वालों की करें स्वास्थ्य जांच
होली में घर आने वालों की करें स्वास्थ्य जांच

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: देश भर में कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते मामले व जिले में रोज मिल रहे नए मरीजों को देखते हुए शुक्रवार को जरमुंडी प्रखंड कार्यालय भवन में बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बीडीओ ने कहा कि महाशिवरात्रि के दौरान देश के विभिन्न भागों से आए तीर्थयात्रियों व आसपास के गांव के लोग पूजन या व्यापार के उद्देश्य से बासुकीनाथ में जुटे थे। इसलिए सभी की जांच जरूरी है। बासुकीनाथ के आसपास के क्षेत्र में शिविर लगाया जाएगा। वहीं होली को लेकर बड़ी संख्या में लोग घर वापस आ रहे हैं। उनकी भी स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य कर्मी, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, जनसेवक इस पर नजर रखें। अंचलाधिकारी राज किशोर प्रसाद ने कहा कि राजस्व कर्मचारी, ग्राम प्रधान एवं अंचल कर्मियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य निगरानी दल का गठन कर आने वाले लोगों की सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच कराएं। किसी भी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दें।

सीओ ने महिला बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका चंदना पाल, निहारिका मल्लिक, लता किस्कू, सियावती को निर्देश दिया कि पोषण सखी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के माध्यम से क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पर नजर बनाकर रखें। थाना प्रभारी अतिन कुमार से कहा कि जरमुंडी के आसपास के हाट-बाजारों में भीड़ इकट्ठा ना होने दें। लोगों को शारीरिक दूरी के लिए प्रेरित करते हुए मास्क जांच के लिए अभियान चलाएं। जरमुंडी, हरिपुर, रायकिनारी, सहारा, तालझारी, नोनीहाट सहित समीप के छोटे-बड़े बाजारों में नियमित रूप से मास्क जांच करें।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश कुमार ने संक्रमण से बचाव को लेकर चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बताया कि इसी माह के अंत तक बासुकीनाथ के आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम जागरूकता अभियान चलाएगी।

chat bot
आपका साथी