शहरपुर के डीलर को विभाग ने किया शोकाज

जागरण संवाददाता दुमका शिकारीपाड़ा की शहरपुर पंचायत के शहरपुर गांव के डीलर जाि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:46 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:46 PM (IST)
शहरपुर के डीलर को विभाग ने किया शोकाज
शहरपुर के डीलर को विभाग ने किया शोकाज

जागरण संवाददाता, दुमका : शिकारीपाड़ा की शहरपुर पंचायत के शहरपुर गांव के डीलर जाकिर हुसैन से विभाग ने 20 बिदुओं पर कारण पृच्छा करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। तय समय और सभी बिदुओं पर सटीक जवाब नहीं मिलने पर डीलर पर कार्रवाई की जा सकती है।

दरअसल शहरपुर गांव के लोगों ने 30 सितंबर और तीन अक्टूबर को डीलर पर अनाज में धांधली करने का आरोप लगाते हुए समाहरणालय में जमकर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की एक ही मांग थी कि डीलर 25 किलो पर हस्ताक्षर कराने के बाद पांच किलो अनाज देता है। केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाला मुफ्त अनाज नहीं बांटता है। शिकायत करने पर धमकी देता है। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने एसडीओ महेश्वर महतो को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। नौ अक्टूबर को एसडीओ ने रिपोर्ट समर्पित की, जिसमें करीब 20 बिदुओं पर गड़़बड़ी दर्शाई गई। जांच में यह पता चला कि ताजमहल स्वयं सहायता समूह को मिली अनाज दुकान को अध्यक्ष अकलिया बीबी, महरून निशा समेत नौ महिला चलाती हैं। सदस्य हसीना बीबी का पति जाकिर हुसैन ही गलत तरीके से जन वितरण प्रणाली की दुकान चलाता है। दुकान पर उसका पूरा नियंत्रण है। जबकि जाकिर समूह का सदस्य भी नहीं है। वितरण के नाम पर मनमानी करता है। अनाज समेत किसी भी सामान की पंजी भी नहीं रखता है। रिपोर्ट में यहां तक बताया गया है कि अनाज वितरण में गड़बड़ी वहां के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कहने पर की जाती है। -----------------

वर्जन

एसडीओ की रिपोर्ट के आधार पर कथित डीलर से 24 घंटे के अंदर करीब 20 बिदुओं पर जवाब मांगा गया है। समय के अंदर और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संजय कुमार दास, डीएसओ दुमका।

chat bot
आपका साथी