स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें

दुमका : जिले के अलावा ग्रामीण इलाकों में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। लोगों ने चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद स्वामीजी के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 06:42 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें
स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें

दुमका : जिले के अलावा ग्रामीण इलाकों में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। लोगों ने चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद स्वामीजी के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयंती पर माल्यार्पण किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोमी इमाम ने कहा कि 15 से 25 जनवरी तक सभी प्रखंड में युवा कांग्रेस की ओर से शक्ति प्रोजेक्ट व जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। आज के युवा को स्वामी विवेकानंद की कार्यशैली से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा।

चिकनियां : स्थित सरसाबाद के पंचायत भवन परिसर में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष राजू पूजहर के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर युवा दिवस मनाया। गया। प्रखंड अध्यक्ष के राजू पूजहर ने बताया कि युवा हृदय सम्राट स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर कठिन से कठिन सपनों को साकार किया जा सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता शिवेंद्र जायसवाल ने बताया कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। मौके पर पप्पू यादव, आलोक जायसवाल, राजू मंडल, चानसी राय, जयप्रकाश, उज्ज्वल दा, संदीप कुमार, चंद्रकांत मुखर्जी, गोपाल मंडल आदि मौजूद थे।

मसलिया : मुख्यालय के प्लस टू उच्च विद्यालय में जयंती पर एनएसएस के सदस्यों ने पौधरोपण किया। विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके द्वारा शिकागो में दिए गए भाषण के मुख्य ¨बदुओं पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार ने कहा कि आज भी विवेकानंद सभी के प्रेरणास्त्रोत हैं। मौके पर संतोष कुमार, संजीव कुमार वर्णवाल, गौरी मुखर्जी, मधु कुमारी, बाबूराम हेंब्रम, आदि सहित विद्यालय के बच्चे मौजूद थे।

रानीश्वर : सिउड़ी के विवेकानंद ग्रन्थागार में भारत सेवाश्रम संघ के आवासीय विद्यालय के छात्रों के बीच ऊनी कपड़ा वितरण किया गया है। आश्रम के स्वामी नित्यब्रतानंद महाराज के साथ आश्रम के तीस छात्र सिउड़ी के उस कार्यक्रम मे भाग लेने गए थे। ग्रन्थागार के संचालक के द्वारा आश्रम के आदिवासी एवं आदिम जाति पहाड़िया छात्रों को ऊनी वस्त्र वितरण किया गया है। उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद नंद सोरेन आदि गए थे।

chat bot
आपका साथी