स्वयंसेवकों का दल गुवाहाटी के लिए रवाना

दुमका सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मेरी मारग्रेट टुडू ने राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग लेनेवाले स्वयंसेवकों को गुवाहाटी के लिए रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Mar 2019 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 06 Mar 2019 06:50 PM (IST)
स्वयंसेवकों का दल गुवाहाटी के लिए रवाना
स्वयंसेवकों का दल गुवाहाटी के लिए रवाना

दुमका : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मेरी मारग्रेट टुडू ने राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग लेनेवाले स्वयंसेवकों को गुवाहाटी के लिए रवाना किया। बुधवार को गुवाहाटी जाने से पूर्व इन स्वयंसेवकों को सूबे की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम डॉन बास्को विश्वविद्यालय सोनापुर गुवाहाटी में आठ से लेकर 14 मार्च तक होना है। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने इसके लिए दल में राकेश, सुनीता मरांडी, जीयानधन सोरेन, गीता सोरेन का चयन किया है। दल को रवाना करने के दौरान कुलसचिव डॉ. ध्रुवनारायण सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. एसके गांगुली, डॉ. रामप्रकाश दास, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. सुशील मरांडी, डॉ. निरंजन मंडल, एनएसएस टीम लीडर जतिन कुमार, संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार साह समेत कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी