बीडीओ से हारे पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया आरटीआई का सहारा

By Edited By: Publish:Sun, 22 Jan 2012 08:24 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jan 2012 08:24 PM (IST)
बीडीओ से हारे पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया आरटीआई का सहारा

दुमका, निज प्रतिनिधि : पंचायत समिति सदस्य संघ दुमका प्रखंड द्वारा 26 दिसम्बर 2011 को प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक नौ सूत्री ज्ञापन देकर विकास योजनाओं से संबंधित जानकारी मांगी गयी थी। लेकिन अभी तक संघ को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गयी है। इस पर गुस्साये संघ के अध्यक्ष जर्नादन हांसदा, सचिव मो.शाहनबाज आजम, उपाध्यक्ष सुशांति किस्कु, कोषाध्यक्ष सुबान सोरेन एवं सनातन मुर्मू सहित 14 सदस्यों ने इस बार सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जन सूचना पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक आवेदन देकर जानकारी मांगी है। संघ के कोषाध्यक्ष श्री सोरेन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम नारायण राम ने जन प्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों के साथ सूबे के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री से भी की जायेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी