हादसे में बालक की मौत, ग्रामीणों ने एएसआइ को पीटा

रामगढ़(दुमका) : रामगढ़-दुमका मुख्य मार्ग पर महुबना गांव में रविवार की सुबह साढे़ नौ बजे एक पिकअप

By Edited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 01:00 AM (IST)
हादसे में बालक की मौत, ग्रामीणों ने एएसआइ को पीटा

रामगढ़(दुमका) : रामगढ़-दुमका मुख्य मार्ग पर महुबना गांव में रविवार की सुबह साढे़ नौ बजे एक पिकअप वैन की चपेट में आने से बादल पंडित (7) की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़-दुमका मुख्य मार्ग को महुबना के पास आठ घंटे तक जाम रखा। पुलिस उपाधीक्षक के समझाने पर शाम छह बजे जाम हटा।

रविवार सुबह बादल दुकान से कुछ सामान लाने जा रहा था। रामगढ़ की ओर से तेज गति से जा रही पिकअप वैन ने चपेट में ले लिया। पिछला पहिया सिर पर चढ़ने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी दूर तक पीछा किया पर चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। शहर के दुधानी के पास स्कार्पियो पर सवार लोगों से जानकारी मिलने के बाद पीछा किया तो चालक जामा थाना के पास गाड़ी खड़ी कर थाना में घुस गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। पिकअप वैन भागलपुर के रामदेव चौधरी की बतायी जा रही है। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने महुबना के पास सुबह 10 बजे सड़क जाम कर दी। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना के अवर निरीक्षक सुरेश प्रसाद ¨सह, सहायक अवर निरीक्षक तमोली ¨सह घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीण नारेबाजी करने लगे। उन्होंने एएसआइ तमोली ¨सह की पिटाई कर पुलिस जीप का शीशा तोड़ दिया। लोग थाना प्रभारी मनोज कुमार राय को बुलाने की मांग कर रहे थे।

ग्रामीणों का कहना था कि दो दिन पूर्व कुछ बच्चे दुर्गा पूजा के लिए चंदा काट रहे थे। थानेदार ने बच्चों को फटकार लगाकर सड़क पर खड़े वाहन से चंदा लेने से मना किया। कहा कि जो भी सामने आये उस पर चढ़ाकर गाड़ी पार कर दो, जो होगा देखा जाएगा। इसके बाद रविवार को यह हादसा हो गया। जाम की सूचना पर अंचलाधिकारी रामा रविदास भी पहुंचे, लेकिन ग्रामीण उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। दोपहर एक बजे पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार ¨सह ने प्रयास किया पर लोग नहीं माने। सभी थानेदार को बुलाने पर अड़े रहे, वे थानेदार को अपने स्तर से सजा देने के साथ निलंबन की मांग कर रहे थे। चार बजे पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार ¨सह पहुंचे। पहले उन्होंने फटकार लगाई, लेकिन ग्रामीण थानेदार को हटाने पर अड़े रहे। थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। उपाधीक्षक ने कहा कि उनके स्तर एसपी को अवगत करा दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण माने और जाम समाप्त हुआ।

chat bot
आपका साथी