पुलिस निरीक्षक से अभ्रदता में गिरफ्तार

दुमका : जाम के दौरान मुफस्सिल थाना के पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र ¨सह के साथ धक्का-मुक्की करने वाले होपन

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jun 2016 07:39 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2016 07:39 PM (IST)
पुलिस निरीक्षक से अभ्रदता में गिरफ्तार

दुमका : जाम के दौरान मुफस्सिल थाना के पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र ¨सह के साथ धक्का-मुक्की करने वाले होपना मुर्मू व श्रीनाथ मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। मंगलवार की देर शाम दासोराय गांव के समीप डंपर और मैजिक की टक्कर में पांच लोगों के साथ मैजिक चालक घायल हो गया था। पांच लोगों को हल्की चोट आई लेकिन चालक काफी देर तक गाड़ी में फंसा रहा। हादसे से नाराज लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। पुलिस निरीक्षक जवानों के साथ वार्ता करने के लिए गए तो लोगों ने उनकी बात सुनने से साफ मना कर दिया। वाहनों में आग लगाने की धमकी दी। कुछ लोगों ने निरीक्षक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का दे दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम हटवाया। रात को ही पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को घर से धर दबोचा। दोनों नशे में धुत थे।

chat bot
आपका साथी