15 घंटे बाद हटा सड़क जाम

दुमका : रविवार शाम हुए सड़क हादसे के बाद जाम करने वाले ग्रामीणों का गुस्सा 14 घंटे के बाद सोमवार को श

By Edited By: Publish:Mon, 29 Jun 2015 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2015 06:34 PM (IST)
15 घंटे बाद हटा सड़क जाम

दुमका : रविवार शाम हुए सड़क हादसे के बाद जाम करने वाले ग्रामीणों का गुस्सा 14 घंटे के बाद सोमवार को शांत हो गया। डीएसपी व सीओ को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि रात में भी पुलिस की ओर से हर संभव प्रयास किया गया था। हादसे में घायल अशोक मिर्धा व पिटाई से जख्मी चालक खतरे से बाहर है।

सोमवार को डीएसपी पीतांबर खैरबार व सीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ग्रामीणों से बात करने के लिए पहुंचे, पर वे मुआवजा की मांग पर अड़े रहे। सीओ ने आश्वासन दिया कि हर संभव सहयोग किया जाएगा। इसके बाद ही ग्रामीण जाम हटाने को तैयार हुए। रविवार की शाम दासोराय के निकट ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार अशोक मिर्धा बुरी तरह घायल हो गया। उसके दाहिने पैर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया था। ग्रामीणों ने गाड़ी छोड़कर भाग चालक मुरली यादव कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र महेशपुर पाड़ाटांड़ को पकड़कर बुरी तरह पीटा। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात को ही अशोक को दुर्गापुर और चालक को देवघर रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। सीओ ने बताया कि ग्रामीणों को समझाने के लिए काफी प्रयास करना पड़ा। साइकिल सवार जीवित है, इसलिए प्रावधान के तहत परिजन को मदद की जाएगी। इधर पुलिस ने चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

chat bot
आपका साथी