रातभर सड़क पर छटपटाता रहा घायल

By Edited By: Publish:Mon, 25 Aug 2014 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 25 Aug 2014 07:20 PM (IST)
रातभर सड़क पर छटपटाता रहा घायल

बासुकीनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत नोनीहाट- चंदुबथान मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात मोहलबन्ना गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार रोहित मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। वह रातभर सड़क किनारे पड़ा दर्द से कराहता रहा। सुबह जब ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ी तो उन्होंने जरमुंडी थाना को खबर दी। सूचना मिलने के बाद एएसआइ फुलजेंस कान्डयान घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को जरमुंडी सीएचसी में भर्ती कराया। घायल राजा सिमरिया पंचायत क्षेत्र के ठाढ़ी गांव का रहनेवाला है। प्रखंड सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश मंडल ने अस्पताल में घायल का हालचाल पूछा। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है।

साला का सिर फोड़ा

बासुकीनाथ : जरमुंडी थाना क्षेत्र के तरगछा गांव निवासी पप्पू यादव को उसके बहनोई दौलतपुर गांव निवासी संतोष मांझी ने बेरहमी से पीटा। सिर पर लोहे के छड़ से हमला कर दिया। इससे पप्पू का सिर फट गया है। पप्पू ने बताया कि रविवार की रात उसका बहनोई संतोष मांझी ससुराल आया था। देर रात वह भाभी से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने वह गुस्सा गया और लोहे के रड से हमला कर दिया।

chat bot
आपका साथी