देश की सुरक्षा खतरे में : अभाविप

By Edited By: Publish:Tue, 22 Apr 2014 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 22 Apr 2014 06:15 PM (IST)
देश की सुरक्षा खतरे में : अभाविप

हंसडीहा : लोकतंत्र के महापर्व में छात्र व युवाओं की भूमिका को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हंसडीहा में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि आज देश की सुरक्षा खतरे में है। आतंकवाद और नक्सलवाद ने देश को असुरक्षित कर दिया है। केंद्र सरकार के नरम रवैये के कारण पाकिस्तान हमेशा युद्ध विराम का उल्लंघन कर देश के सैनिकों पर हमला करते रहता है तो दूसरी तरफ चीन द्वारा भारतीय सीमाओं का अतिक्रमण किया जा रहा है। देश की जनता महंगाई के कराह रही है। बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग परेशान है। महिलाओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा। उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं के हाथ में परिवर्तन लाने के लिए बेहतर समय है। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर युवा परिवर्तन लाने में मददगार बन सकते हैं। कार्यशाला में विभाग संयोजक अवधेश मांझी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कापरी ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए युवाओं से वोट देने की अपील की। सरोज कुमार महतो, सुमित साह, राजीव कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी