चूटोनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी का निधन

By Edited By: Publish:Mon, 21 Apr 2014 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 21 Apr 2014 05:41 PM (IST)
चूटोनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी का निधन

जामा : चूटोनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित फुलेश्वर पांडेय (83) की मौत रविवार को उनके आवास अमलाचातर गांव में हो गयी। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। चुटोबेदिया गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 22 मौजा के गांव में स्व. पांडेय एवं उनके रिश्तेदार ही पुजारी हैं। स्व. पांडेय की जमीन पर काफी समय तक सरकारी विद्यालय चला। वह संत भोली बाबा के मंडली के सदस्य थे। उनके निधन पर 22 मौजा के ग्रामीणों के अलावा पंडित अनूप वाजपेयी ने गहरी संवेदना प्रकट की है।

chat bot
आपका साथी