बच्चों को मिली चुनाव प्रक्रिया की जानकारी

By Edited By: Publish:Mon, 21 Apr 2014 05:37 PM (IST) Updated:Mon, 21 Apr 2014 05:37 PM (IST)
बच्चों को मिली चुनाव प्रक्रिया की जानकारी

दुमका/रामगढ़ : लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सोमवार को इंडोर स्टेडियम में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें कक्षा दस से 12 तक के छात्र-छात्राओं चुनाव प्रक्रिया की संक्षिप्त जानकारी दी गयी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हर्ष मंगला ने सभी को मतदान की प्रक्रिया एवं महत्व की जानकारी दी। अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी प्रभात शकर, डीईओ सतीश चन्द्र सिंकु, डीएसई मसुदी टुडू ने मताधिकार के प्रयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन श्रीरामकृष्ण उच्च विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार तथा संचालन दिलीप झा ने किया।

रामगढ़ के बीईईओ रंजीत कुमार चौधरी ने प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय में दशम से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को लोकसभा चुनाव संबंधि संक्षिप्त जानकारी दी। रामगढ़ स्थित उच्च विद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि 24 अप्रैल को सभी बच्चे अपने-अपने घर के सभी मतदाता को मतदान करने के लिए मतदान केंद्र अवश्य भेजें। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दुष्यंत कुमार सिन्हा समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी