चेक पोस्ट से 10 मजदूरों को किया गया वापस

चिकनियां जामा-जामताड़ा मुख्यमार्ग कैराबनी चेकपोस्ट पर गुरुवार को पश्चिम बंगाल के 10 मजदूरों को वापस लौटा दिया गया। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर जामताड़ा जिला में सड़क निर्माण में मजदूरी का काम करता था। लॉकडाउन होने के बाद काम बंद हो जाने पर उन सभी के पास जो भी पैसा था उससे खा पी रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Apr 2020 05:36 PM (IST) Updated:Thu, 16 Apr 2020 05:36 PM (IST)
चेक पोस्ट से 10 मजदूरों को किया गया वापस
चेक पोस्ट से 10 मजदूरों को किया गया वापस

संवाद सूत्र, चिकनियां: जामा-जामताड़ा मुख्यमार्ग कैराबनी चेकपोस्ट पर गुरुवार को पश्चिम बंगाल के 10 मजदूरों को वापस लौटा दिया गया। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर जामताड़ा जिला में सड़क निर्माण में मजदूरी का काम करता था। लॉकडाउन होने के बाद काम बंद हो जाने पर उन सभी के पास जो भी पैसा था उससे खा पी रहे थे। पैसा खत्म होने के बाद जामताड़ा से पैदल मुíशदाबाद जा रहे थे कि गुरुवार को कैराबनी चेक पोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी विकास मिश्रा ने उन्हें रोक दिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी को मोबाइल पर सूचना दिया। इसपर बीडीओ ने कहा जिधर से आ रहे थे उधर वापस भेज दिया जाय। जिला को लॉकडाउन की स्थिति में सील किया गया है। जामा क्षेत्र से होकर जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इसके बाद सभी मजदूर देवघर की तरफ वापस लौट गए।

chat bot
आपका साथी