कतरास में युवक की गला रेतकर हत्या, घटना के पीछे पत्नी को अवैध संबंध का शक Dhanbad News

संजय की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि रात 9 बजे नदी में मछली मारने की बात कहकर वह घर से निकला था। सुबह नदी किनारे उसका शव मिलने की सूचना मिली।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 15 Jun 2020 01:24 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jun 2020 05:42 PM (IST)
कतरास में युवक की गला रेतकर हत्या, घटना के पीछे पत्नी को अवैध संबंध का शक Dhanbad News
कतरास में युवक की गला रेतकर हत्या, घटना के पीछे पत्नी को अवैध संबंध का शक Dhanbad News

कतरास, जेएनएन। कतरास थाना अंतर्गत राजबाड़ी रोड केवट टोला निवासी 23 वर्षीय संजय केवट की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह शव कतरी नदी के तट पर झाड़ी में मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजन सहित गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोग हत्यारे को ढूंढ निकालने और उसे फांसी की सजा दिलाने की मांग करने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। मृतक की पत्नी ने हत्या के पीछे अवैध संबंध को कारण बताया है। इसी बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। 

संजय का शव मिलने के बाद उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। संजय की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि रात 9 बजे नदी में मछली मारने की बात कहकर वह घर से निकला था। देर रात तक वापस घर नही लौटा तो हम सभी परेशान हो गए। सुबह में शव मिलने की जानकारी हुई। सीमा ने बताया कि छह माह पूर्व भी उसके पति की हत्या की कोशिश हुई थी। उसने हत्या को लेकर एक युवक पर शंका भी जाहिर है। पत्नी का कहना है कि युवक की पत्नी के साथ उसके पति का अवैध संबंध था। यह हत्या का कारण हो सकता है। संजय के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अपने पीछे पत्नी और मां को छोड़ गया है।

बाघमारा के अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता राशि 20 हजार रुपया उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए कर्मचारी को पीड़ित परिवार के घर भेजा गया है। दूसरी तरफ मामले की जांंच कर रहे अवर निरीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि संजय की पत्नी का फर्दबयान अंकित करने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

chat bot
आपका साथी