झरिया में डेंगू से 24 वर्षीय युवक की माैत, दहशतजदा लोगों ने किया प्रदर्शन

डेंगू से सुधीर की माैत की सूचना पाकर शुक्रवार डेटलीबांध में लोग जमा हुए। धनबाद नगर निगम व स्थानीय पार्षद के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

By mritunjayEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 01:57 PM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 01:57 PM (IST)
झरिया में डेंगू से 24 वर्षीय युवक की माैत, दहशतजदा लोगों ने किया प्रदर्शन
झरिया में डेंगू से 24 वर्षीय युवक की माैत, दहशतजदा लोगों ने किया प्रदर्शन

झरिया, जेएनएन। झरिया शहर के हेटलीबांध मोहल्ले में रहने वाले सुरेश वर्मा के 24 वर्षीय पुत्र सुधीर वर्मा की गुरुवार देर रात डेंगू से माैत हो गई। वह दो दिन से तेज बुखार से पीड़ित था। गुरुवार को झरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खराब हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच भेज दिया। पीएमसीएच के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया। रांची ले जाने के दाैरान रास्ते में सुधीर की मृत्यु हो गई। उसकी माैत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी तरफ डेंगू से माैत की खबर फैलते ही झरिया में दहशत का आलम है। 

डेंगू से सुधीर की माैत की सूचना पाकर शुक्रवार डेटलीबांध में लोग जमा हुए। धनबाद नगर निगम व स्थानीय पार्षद के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कर्मियों को भेजकर मोहल्ले की सफाई कराई। साथ ही मच्छर से बचाव के लिए फॉगिंग कराई। दूसरी और स्थानीय लोगों का कहना है कि झरिया के कई इलाकों में डेंगू फैली हुआ है। सब्जी बगान चार नंबर, छलछलिया धौड़ा, माइंस बोर्ड कॉलोनी, पोदारपाड़ा, ऊपर कुल्ही, शमशेर नगर, बनियाहीर आदि इलाकों में पहले से ही डेंगू फैला हुआ है।

भाजयुमो के जिला सदस्य सुमित सिंह ने कहा कि नगर निगम व पार्षद के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मोहल्ले में सफाई और स्वास्थ्य के प्रति तनिक गंभीर नहीं है। इसी कारण मोहल्ले में डेंगू फैला है। विरोध जतानेवालों में अशोक अग्रवाल, पिनाकी राय,  रवि अग्रवाल,  राजा सिंह,  पवन सिंह,  पिंकू सिंह, मनोज सिंह, उमेश सिंह, सुरेश साव,  प्रवीण अग्रवाल,  देवाशीष राय,  विशाल अग्रवाल  आदि थे।

chat bot
आपका साथी