लोदना में जल संकट से परेशान महिलाओं ने अधिकारी को घेरा...यहां पांच दिनों से नहीं हो रही पिट वाटर की आपूर्ति

लोदना कोलियरी क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोग काफी परेशान हैं। आए दिन पानी की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ रहा है। समस्या से नाराज आक्रोशित महिलाएं मंगलवार को लोदना कोलियरी पहुंची। मौके पर पीओ व अभियंता नहीं मिले।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 05:22 PM (IST)
लोदना में जल संकट से परेशान महिलाओं ने अधिकारी को घेरा...यहां पांच दिनों से नहीं हो रही पिट वाटर की आपूर्ति
लोदना कोलियरी क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोग काफी परेशान हैं।

जासं, झरिया-लोदना : लोदना कोलियरी क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोग काफी परेशान हैं। आए दिन पानी की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ रहा है। समस्या से नाराज आक्रोशित महिलाएं मंगलवार को लोदना कोलियरी पहुंची। मौके पर पीओ व अभियंता नहीं मिले। महिलाओं ने पीओ, प्रबंधक के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद सुरक्षा अधिकारी डीके मीणा के कार्यालय पहुंच कर उन्हें समस्या से अवगत कराया।

कहा कि की लोदना में पेयजल तो दूर पिट वाटर के लिए भी लोगों को दौड़ लगानी पड़ रही है। पांच दिनों से लोदना कोलियरी के इस्लामपुर, बच्चू सेंटर, घमंडी पट्टी, शिव मंदिर, तिलाईबनी बस्ती, केशव नगर, लोदना चार नंबर, श्रमिक कल्याण, बाबू बासा समेत दर्जन से अधिक मोहल्ले में एक सप्ताह से पिट वाटर की आपूर्ति नहीं हो रही है। क्षेत्र की करीब 10 हजार की आबादी पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। पानी के लिए हाहाकार मचा है। लोग पीने के लिए पानी खरीद कर पी रहे हैं।

यहां के लोगों सामान्य कामकाज के लिए पिट वाटर पर ही आश्रित हैं। अब घरेलू काम के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा है। घर का एक सदस्य रोज पानी के लिए जद्दोजहद करता है। साइकिल लेकर जाना और गैलन में पानी भरकर लाना लोगों की दिनचर्या बन चुकी है। सबसे ज्यादा समस्या हम महिलाओं को हो रही है। घर के काम के साथ साथ पानी का भी जुगाड़ करना पड़ रहा है। सुरक्षा पदाधिकारी डीके मीणा ने कहा कि पानी आपूर्ति का काम अभियंता देखते हैं। उन्होंने पीओ व अभियंता को मामले से अवगत कराया। समस्या से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर निर्मला देवी, मंजू देवी, ममता देवी, आशा देवी, मंती देवी, निशा देवी, नीतू, सुनीता आदि थीं।

चारों समर सेबल मोटर हो गए खराब

लोदना कोलियरी की एक नंबर खदान से संमर सेबल पंप से लोदना कोलियरी क्षेत्र में पिट वाटर की आपूर्ति की जाती है। इसके लिए क्षेत्रिय प्रबंधन की ओर से चार समर सेबल मोटर पंप लोदना कोलियरी प्रबंधन को दिया गया है। एक ही समरसेबल से खदान से पानी निकाल कर क्षेत्र में आपूर्ति की जाती है। पर एक-एक चारों समर सेबल खराब हो गए। पूर्व में खराब हुए समरसेबल की मरममत नहीं होने से पिट वाटर की आपूर्ति ठप पड़ गई है।

वर्जन

समर सेबल पंप में तकनीकी खराबी के कारण पिट वाटर की आपूर्ति बंद है। जल्द ही दूसरा पंप लगा कर आपूर्ति शुरू की जाएगी।

- एम कुंडू, पीओ लोदना कोलियरी

chat bot
आपका साथी