11 तक धनबाद में दस्तक देगा मानसून

धनबाद : समय से पहले केरल तट पहुंचा मानसून 11 जून तक धनबाद में दस्तक दे सकता है। मानसून के आगमन पर आस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 May 2018 06:21 AM (IST) Updated:Thu, 31 May 2018 06:21 AM (IST)
11 तक धनबाद में दस्तक देगा मानसून
11 तक धनबाद में दस्तक देगा मानसून

धनबाद : समय से पहले केरल तट पहुंचा मानसून 11 जून तक धनबाद में दस्तक दे सकता है। मानसून के आगमन पर आसमान में ढोल-नगाड़े बजेंगे। यानी जोरदार बादल गरजेंगे। इससे पहले शुक्रवार व शनिवार को प्री-मानसून बारिश की भी संभावना है।

इस बारे में भागा पॉलिटेक्निक के प्राचार्य सह मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव ने बताया कि फिलहाल मानसून म्यांमार पहुंच चुका है। 11 जून तक इसके धनबाद पहुंचने के आसार हैं। पिछले वर्ष मानसून की गति धीमी थी। जहां पहुंच रहा था, वहीं काफी समय तक रह रहा था, पर इस बार उसकी रफ्तार तेज है और बिल्कुल समय पर है। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात कमजोर पड़ गया है वहां अब मानसून मजबूत स्थिति में है।

डॉ. यादव के अनुसार, इस वर्ष धनबाद के आसपास लो प्रेशर के जन्म लेने से एक व दो जून को बारिश की संभावना बन रही है।

बिजली गिरने की आशंका :

मौसम विभाग ने 31 मई से दो जून तक तेज हवा के साथ बिजली गिरने की आशंका जतायी है। धनबाद और संताल परगना समेत सूबे के ज्यादातर हिस्से इसके प्रभाव क्षेत्र में रहेंगे।

chat bot
आपका साथी