विधायक ढुलू महतो ने तेलमच्चो जलापूर्ति योजना शुरू की

संस महुदा बाघमारा विधायक ढुलू महतो ग्रामीणों के साथ गुरुवार की संध्या दामोदर नदी के किना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 11:06 PM (IST)
विधायक ढुलू महतो ने तेलमच्चो जलापूर्ति योजना शुरू की
विधायक ढुलू महतो ने तेलमच्चो जलापूर्ति योजना शुरू की

संस, महुदा: बाघमारा विधायक ढुलू महतो ग्रामीणों के साथ गुरुवार की संध्या दामोदर नदी के किनारे तेलमच्चो ग्रामीण जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट पहुंचे। पीएचईडी के सहायक अभियंता सोमर मांझी, कनीय अभियंता मोहन मंडल की उपस्थिति में जलापूर्ति शुरू की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कांड्रा, तेलमच्चो और लोहपिट्टंी पंचायत के सभी गांव में पाइप लाइन के जरिए जलापूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा। इसके लिए अपने विधायक निधि से राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जलापूर्ति शुरू होने से गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। तेलमच्चो पेट्रोल पंप के समीप पत्रकारों से कहा कि ठेकेदार व विभाग के बीच बिल को लेकर विवाद चल रहा था। कोई हैंडओवर लेने वाला नहीं था। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो लोगों को बरगलाकर अनशन करवाते हैं। उनके कार्यकाल की योजनाएं दम तोड़ रही हैं। दस दिन पहले से हम तेलमच्चो जलापूर्ति योजना को चालू करने का प्रयास कर रहे थे। गुरुवार से पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। कुछ दिन में यह सुचारू रूप से काम करने लगेगा। आमलोगों की सारी परेशानी दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने निर्माण कार्य में अनियमितता बरती है, जिसकी जांच के लिए उन्होंने अनुशंसा की है। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। पाथरगड़िया ग्रामीण जलापूर्ति योजना की जांच के लिए लिखा गया है। दोषी पर कार्रवाई होगी। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धनेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि शिबू महतो, मटुक मिश्रा, चितरंजन दुबे, राजू महतो, गोपाल दूबे, शिवदास दूबे, ध्रुवनारायण दूबे, सुनील रजक, गणेश राम, रामदास राम, बबलू रजक, मंशुराम महतो, धीरेन मोदक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी