झरिया में नौवें दिन आंशिक जलापूर्ति

जासं झरिया-जामाडोबा जामाडोबा जल संयंत्र के पास दामोदर नदी में शैवाल व जलकुंभी के इंटेकव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 09:09 PM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 09:09 PM (IST)
झरिया में नौवें दिन आंशिक जलापूर्ति
झरिया में नौवें दिन आंशिक जलापूर्ति

जासं, झरिया-जामाडोबा : जामाडोबा जल संयंत्र के पास दामोदर नदी में शैवाल व जलकुंभी के इंटेकवेल फुटबॉल में आकर फंस जाने से झरिया कोयलांचल में जल संकट बना हुआ है। बुधवार को नौवें दिन शाम को झरिया शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति की गई। आसपास क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रही। आज भी संयंत्र के फिल्टर प्लांट में पर्याप्त मात्रा में जल भंडारण नहीं हो सका। इससे जल संकट बना हुआ है। कोयलांचल के पांच लाख से अधिक लोग पानी नहीं मिलने से परेशान हैं, लेकिन झमाडा के अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। संयंत्र के फोरमैन सुमेन्द्र यादव का कहना है कि नदी में आ रहे शैवाल व जलकुंभी कर सफाई हर दो-तीन घंटे में कर्मी उतरकर कर रहे हैं। फोरमैन ने चार बजे के बाद झरिया शहर व आसपास क्षेत्रों जामाडोबा, फुसबंगला, डिगवाडीह में जलापूर्ति करने का दावा भी किया है। कहा कि झरिया के कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं की गई है। वहां गुरुवार को जलापूर्ति की जाएगी। एक सप्ताह से झरिया कोयलांचल में जल संकट के कारण झमाडा अधिकारियों के प्रति आक्रोश है। दूसरी ओर नगर निगम की ओर से झरिया में जलापूर्ति के लिए किसी तरह की पहल नहीं किए जाने से लोग आक्रोशित हैं।

---

शालीमार में जलापूर्ति पाइप लाइन फटी

संस, जामाडोबा : बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही से शालीमार में झमाडा की आठ इंच पाइप बुधवार को फट गया। इससे हजारों गैलन पानी काली मंदिर मैदान में बह गया। जानकारी पाकर झमाडा व बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचकर पाइप मरम्मत करने में जुटे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के संवेदक की ओर से 33 हजार वोल्ट का केबल तार अंडर ग्राउंड बिछाया जा रहा था। तभी शालीमार काली पूजा मैदान के निकट मशीन से जमीन खुदाई के दौरान झमाडा का पाइप फट गया। शालीमार, डिगवाडीह, जोड़ापोखर में जलापूर्ति बाधित हो गई। लोगों में पानी के लिए हाहाकार मच गया। लोगों ने कहा कि नौ दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। अब पाइप के फटने से और परेशानी बढ़ गई।

chat bot
आपका साथी