मोटर पंप में तकनीकी खराबी से वेस्ट मोदीडीह में गहराया जल संकट

पिट वाटर की समस्या से त्रस्त वेस्ट मोदीडीह कालोनीवासियों का गुस्सा फूट गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:17 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:17 PM (IST)
मोटर पंप में तकनीकी खराबी से वेस्ट मोदीडीह में गहराया जल संकट
मोटर पंप में तकनीकी खराबी से वेस्ट मोदीडीह में गहराया जल संकट

संवाद सहयोगी, तेतुलमारी: पिट वाटर की समस्या से त्रस्त वेस्ट मोदीडीह कालोनीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार की सुबह वेस्ट मोदीडीह कोलियरी कार्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर प्रदर्शन किया। उत्तेजित लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी देकर वापस चले गए। आंदोलनकारियों का कहना था कि आठ दिन पूर्व दो नंबर बंद भूमिगत खदान के अंदर लगाए गए मोटर पंप में तकनीकी खराबी आने से वेस्ट मोदीडीह के विभिन्न कालोनियों व उसके आस-पड़ोस में रहनेवाले करीब पांच हजार लोगों के समक्ष पिट वाटर की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोग गड्ढे का पानी उपयोग करने को विवश हैं। पीने का पानी के लिए लोग जार की पानी खरीद सेवन कर रहे हैं। उनलोगों ने कहा कि हिदुओं का महान पर्व दीपावली और छठ सामने है, लेकिन पानी नहीं मिलने से हम लोगों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। अगर प्रबंधन शीघ्र समस्या का समाधान नहीं करती है तो दो दिनों के बाद वेस्ट मोदीडीह-केशलपुर एकीकृत परियोजना में कोयले का उत्पादन ठप दिया जाएगा।

आंदोलन में भोला सिंह, लिखेंद्र पासवान, रणधीर सिंह, शशि राम, छोटू सिंह, कृष्णा सिंह, जयप्रकाश यादव, मीनू मिश्रा, रामानुज सिंह, शिव नारायण सिंह, नंद कुमार सिंह, रंगनाथ दुबे, रणधीर सिंह आदि शामिल थे।

-------------

मोटर पंप की मरम्मत करा लिया गया है, शीघ्र पिट वाटर की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

बीएम कुशवाहा, अभियंता, वेस्ट मोदीडीह परियोजना

chat bot
आपका साथी