पीड़िता के गले पड़ा नाै हैवानों का पाप, अब कैसे पलेगी-बढ़ेगी बिटिया

अशोक बजरा में ही गैरेज मिस्त्री का काम करता है जो धनबाद के भूली बस्ती का स्थायी बाशिंदा है। दो जून को तमाड़ निवासी राजू मछुआ ने भी किशोरी की अस्मत लूटी।

By mritunjayEdited By: Publish:Sun, 25 Nov 2018 03:36 PM (IST) Updated:Sun, 25 Nov 2018 03:36 PM (IST)
पीड़िता के गले पड़ा नाै हैवानों का पाप, अब कैसे पलेगी-बढ़ेगी बिटिया
पीड़िता के गले पड़ा नाै हैवानों का पाप, अब कैसे पलेगी-बढ़ेगी बिटिया

धनबाद, जेएनएन। नौ लोगों की हैवानियत का शिकार हुई 16 वर्षीया नाबालिग बिनब्याही मां बन गई है। उसने गुरु पूर्णिमा से ठीक एक दिन पहले एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और बालिका गृह में रह रहे हैं। उसकी मेडिकल सुविधा की व्यवस्था बालिका गृह में ही की गई है। हालांकि फिलहाल इस मामले को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। 

फ्लैश बैक : मां-बाप के नहीं रहने के कारण उसे पांचवीं के बाद पढऩे का मौका नहीं मिला। चाचा-चाची के साथ नहीं बनने के कारण ही वह 29 मई को घर से निकल गई और धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां एक महिला ने उसे अकेला देखकर बातचीत शुरू की। झांसे में लिया और दोनों रांची चले गये। रांची में एक घर में गई जहां दूसरे दिन रात में अशोक लोहार नामक शख्स आया और उस महिला के साथ किशोरी के सामने शारीरिक संबंध बनाने लगा। बाद में उसने किशोरी के साथ भी ज्यादती का प्रयास किया पर विरोध करने पर छोड़कर चला गया। एक जून को वह शख्स फिर आ पहुंचा और किशोरी से साथ दुष्कर्म किया।

पीडि़ता के अनुसार, अशोक बजरा में ही गैरेज मिस्त्री का काम करता है जो धनबाद के भूली बस्ती का स्थायी बाशिंदा  है। दो जून को तमाड़ निवासी राजू मछुआ ने भी किशोरी की अस्मत लूटी। फिर 16 जून को हीरापुर में छह लोग विजेंद्र लोहानी, सन्नु कुमार, मुकेश कुमार महतो, प्रतीक कुमार, प्रकाश महतो व एक अन्य शामिल थे। सभी ने बारी-बारी से किशोरी से संबंध बनाए। वहां तीन दिनों तक रहने के बाद 19 जून को वापस रांची ले गई। वहां राजू नामक शख्स के पास रहने के बाद 22 जुलाई को फिर धनबाद पहुंची। स्टेशन में विजेंद्र लोहानी को बुलाया उसने समरूद्दीन शेख के साथ किशोरी को वासेपुर के आरा मोड़ भेजा। वहां से फिर रांची ले जाया गया और 24 जुलाई को वापस धनबाद लाया। धनबाद स्टेशन के बाद उसे फिर से एक शख्स के साथ भेजने की तैयारी चल रही थी कि उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और पूरे मामले का खुलासा हो गया। 

chat bot
आपका साथी