केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के वर्चुअल रैली में शामिल हुए सांसद-विधायक, 80 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने सुना भाषण

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने धनबाद के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान धनबाद भाजपा के नेताओ और कार्यकर्ताओं मंत्री का भाषण सुना।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 12:01 AM (IST)
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के वर्चुअल रैली में शामिल हुए सांसद-विधायक, 80 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने सुना भाषण
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के वर्चुअल रैली में शामिल हुए सांसद-विधायक, 80 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने सुना भाषण

धनबाद, जेएनएन। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को झारखंड में वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान धनबाद में 80 स्थानों पर सामूहिक रूप से जुटकर कार्यकर्ताओं ने उनका भाषण सुना। विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय में लगभग 200 कार्यकर्ता जुटे और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रधान का ऑनलाइन भाषण सुना। इसके अलावा अपने-अपने घरों से भी कार्यकर्ताओं ने प्रधान का भाषण सुना। जिले भर में 15000 से अधिक लोग इसमें शामिल हुए।

वर्चुअल रैली में सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने बोकारो स्थित सांसद आवासीय कार्यालय से भाग लिए। निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने अपने आवास के बेसमेंट में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, शरद महतो ने अपने आवास पर व विक्रम पांडे ने तोपचांची में कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने अपने आवास के निकट इस वर्चुअल रैली को सुनने का आयोजन किया था। जिला कार्यालय में भी इस कार्यक्रम को सुना गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस वर्चुअल रैली में फेसबुक के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई। चंद्रशेखर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले एक वर्ष में मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्य को बताया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, देवाशीष पाल, संजय झा, अजय त्रिवेदी, नितिन भट्ट, रमेश राही, मिल्टन पार्थ सारथी, ज्ञान रंजन सिन्हा, अमलेश सिंह, जयंत चौधरी, निर्मल प्रधान, उमेश सिंह, मौसम सिंह, राज कुमार मंडल, अमरजीत कुमार, प्रितपाल सिंह अजमानी, लल्लन मिश्रा, अरुण सिंह, श्रवण झा, नरेंद्र त्रिवेदी, धीरेंद्र ब्रह्मचारी, पंकज सिन्हा, कपूर रवानी, नरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी