हाथियों के हमले में दो बच्चों की मौत, महिला घायल

झारखंड के धनबाद में हाथियों ने एक घर की दीवार गिरा दी, जिससे दबकर दो बच्चों की मौत हो गई।

By Edited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 12:57 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 05:38 PM (IST)
हाथियों के हमले में दो बच्चों की मौत, महिला घायल
हाथियों के हमले में दो बच्चों की मौत, महिला घायल

जागरण संवाददाता, (टुंडी) धनबाद। धनबाद से सटे टुंडी प्रखंड के दोमुंडा पहाड़ इलाके में गुरुवार की सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने एक घर की दीवार गिरा दी, जिससे दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। मामला लोधरिया के चुरवाडीह टोला का है। दोमुंडा पहाड़ से 10 मीटर की दूरी पर यह गांव बसा है।

जानकारी के अनुसार, किष्टो मल्हार की बेटी चिंतामुनि कुमारी (11) व विनोद मल्हार का पुत्र संजीव मल्हार (6) सुबह एक घर में सो रहे थे। इस दौरान उत्पात मचाते हुए हाथियों ने घर की दीवार गिरा दी और कुचलकर दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना में एक महिला कुमुदनी मल्हार (48) घायल हुई है। महिला को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जबकि डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों में खौफ
घटना के बाद ग्रामीणों में खौफ है। जंगली हाथियों का झु़ंड अभी गादी टुंडी के पास जमा है। झुंड में 18 हाथी शामिल हैं। इनमें 3-4 बच्चे भी हैं। जानकारी के अनुसार, देवघर की सीमा से इन हाथियों को टुंडी के जंगल में खदेड़ा गया है।

chat bot
आपका साथी