मोदी के बाद स्मृति हुई Priyanka की मुरीद, झारखंड की राजनीति में खूब हो रही चर्चा

धनबाद की प्रियंका रंजन ने अपने बधाई संदेश में लिखा था जन्म से ही एक स्वाभाविक नेता को जन्मदिन की बधाई। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपका हठी स्वभाव और जुनून असाधारण है। हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 11:43 AM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 06:39 PM (IST)
मोदी के बाद स्मृति हुई Priyanka की मुरीद, झारखंड की राजनीति में खूब हो रही चर्चा
भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश की प्रवक्ता प्रियंका रंजन ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद केंद्रीय कपड़ा व महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबीन ईरानी भी भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन की मुरीद हो गई हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर प्रियंका रंजन को फॉलो किया है। इससे प्रियंका रंजन गदगद हैं। वह धनबाद की रहने वाली हैं। अच्छी वक्ता हैं। हर विषय पर अच्छी पकड़ हैं। भाजपा की राजनीति में आगे बढ़ना चाहती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद स्मृति ईरानी द्वारा प्रियंको को फॉलो करने की झारखंड की राजनीति में खूब चर्चा हो रही है।

Thanks a ton for your Followback on Twitter @smritiirani di 😍🙏

It means a lot to get this gift on your special day 😍

धन्यवाद दी ट्विटर पर फॉलोबैक देने के लिए 😍🙏

आपके जन्मदिन पर यह अनमोल उपहार मिलना सौभाग्य की बात है 😍 pic.twitter.com/vzLZ6edr3A

— Pr!y@nK@ R@nJ@n (@priyanka4nation) March 23, 2021

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर ईरानी को दी जन्म दिन की बधाई

हुआ यूं कि कल स्मृति ईरानी का जन्मदिन था। देश भर से लोगों ने उन्हें इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर बधाइयां दी। लेकिन उन्होंने जवाब सिर्फ प्रियंका रंजन को ही दिया। प्रियंका ने अपने बधाई संदेश में लिखा था, जन्म से ही  एक स्वाभाविक नेता को जन्मदिन की बधाई। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपका हठी स्वभाव और जुनून असाधारण है, और हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत है। आप हम सबको चाहे दिशा में बढ़ने को निर्देशित और उत्साहित करती हैं। ताकि हम सब अपने सबसे बेहतर को पा सकें। 

स्मृति ने प्रियंका को दिया धन्यवाद

इस पर स्मृति ईरानी ने उन्हें धन्यवाद प्रियंका कहा। स्मृति का कमेंट करना था कि सोशल मीडिया पर अब प्रियंका को बधाइयों का तांता लग गया। एक ने कहा कि जन्मदिन की बधाई  तो हम सब ने दी  लेकिन  लकी ड्रा में  गिफ्ट आपको मिला। अन्य लोगों ने भी स्मृति के बाद प्रियंका को बधाई देना शुरू कर दिया। बता दें कि झारखंड में प्रियंका रंजन के ट्वीट को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फॉलो कर चुके हैं।

chat bot
आपका साथी