यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अक्टूबर से सहरसा जाएगी रांची-भागलपुर एक्सप्रेस Dhanbad News

सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 18603-04 रांची-भागलपुर एक्सप्रेस अभी जसीडीह व सुल्तानगंज होकर भागलपुर तक जाती है। अक्टूबर से ट्रेन मुंगेर-जमालपुर होकर सहरसा जाएगी।

By Edited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 05:20 AM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 11:23 AM (IST)
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अक्टूबर से सहरसा जाएगी रांची-भागलपुर एक्सप्रेस Dhanbad News
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अक्टूबर से सहरसा जाएगी रांची-भागलपुर एक्सप्रेस Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। धनबाद समेत पूरे झारखंड में रहने वाले मिथिलांचल के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें सहरसा जाने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी होगी। रांची से भागलपुर जानेवाली डुप्लीकेट वनांचल एक्सप्रेस अक्टूबर से रांची से सहरसा के बीच चलेगी। रेलवे ने सहरसा तक चलाने के लिए संशोधित टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। हालांकि परिचालन तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है।

सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 18603-04 रांची-भागलपुर एक्सप्रेस अभी जसीडीह व सुल्तानगंज होकर भागलपुर तक जाती है। अक्टूबर से ट्रेन मुंगेर-जमालपुर होकर सहरसा जाएगी। रेलवे ने जमालपुर से सहरसा के बीच नई प्रस्तावित समय-सारिणी जारी की है। इसमें रांची से जमालपुर के बीच समय में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। जमालपुर-मुंगेर के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद ट्रेन सहरसा तक जाएगी।

chat bot
आपका साथी