Top Dhanbad News of the Day, 20th June 2020, कोरोना फ्री, बादलों का ग्रहण, नाइजीरिया में फंसा शव, सरकारी आवास पर झामुमो नेता का डेरा, BBMKU

झामुमो के महानगर अध्यक्ष देबू महतो ने सहायक आयुक्त के क्वार्टर पर कब्जा कर लिया। लॉकडाउन के बाद जरूरतमंदों को दाल-भात खिलाने के नाम पर झामुमो नेता बंद क्वार्टर का ताला तोड़ा था।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2020 07:52 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 07:54 PM (IST)
Top Dhanbad News of the Day, 20th June 2020, कोरोना फ्री, बादलों का ग्रहण, नाइजीरिया में फंसा शव, सरकारी आवास पर झामुमो नेता का डेरा, BBMKU
Top Dhanbad News of the Day, 20th June 2020, कोरोना फ्री, बादलों का ग्रहण, नाइजीरिया में फंसा शव, सरकारी आवास पर झामुमो नेता का डेरा, BBMKU

धनबाद, जेएनएन। धनबाद जिले में फिलहाल एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं हैं। जिले व आस-पास के लोगों को सूर्यग्रहण का नजारा देखने में निराशा हाथ लग सकती है। सिंदरी के अभय कुमार मिश्रा का शव नाइजीरिया में फंसा हुआ है। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के छात्रों को हर हाल में परीक्षा देनी होगी। झामुमो के महानगर अध्यक्ष देबू महतो ने रणधीर वर्मा चौक के नजदीक राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त के क्वार्टर पर कब्जा कर लिया है।

धनबाद फिलहाल कोरोना वायरस फ्री : धनबाद जिला फिलहाल कोरोना वायरस फ्री हो चुका है। अब यहां एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं हैं। कोरोना संक्रमित एक डेढ़ साल के बच्चे का कोविड-19 अस्पताल (Central Hospital) में इलाज हो रहा था। बच्चे की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे शुक्रवार शाम अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। बच्चे के डिस्चार्ज होने के बाद अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए लगाए गए सभी 100 बेड़ खाली हैं। जिला प्रशासन की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, धनबाद में फिलहाल एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं हैं।

सूर्य ग्रहण पर बादलों का डेरा, नहीं दिखेगा साफ नजारा : रविवार को सूर्यग्रहण लग रहा है। रविवार छुट्टी का दिन है। लोगों ने सूर्यग्रहण के नजारे को देखने को प्लान बना रखा है। धनबाद में सूर्यग्रहण का समय सुबह 10.40 से दोपहर 2.13 तक है। पूरे तीन घंटे 33 मिनट तक सूर्यग्रहण का प्रभाव रहेगा। लेकिन, झारखंड और धनबाद के लोगों को सूर्यग्रहण का नजारा देखने में निराशा हाथ लग सकती है। क्योंकि रविवार को झारखंड के आसमान बादल से आच्छादित रहेंगे। इस वजह से सूर्यग्रहण को देखने में कठिनाई हो सकती है।

नाइजीरिया में फंसा सिंदरी के अभय का शव, सरकार से गुहार : सिंदरी के अभय कुमार मिश्रा का शव नाइजीरिया में फंसा हुआ है। वे वहां पर डेंगोट पैट्रोलियम रिफाइनरी में काम करते थे। दिल का दौरा पड़ने से  शुक्रवार (19 जून, 2020 ) को उनका निधन हो गया था। लॉकडाउन के कारण हवाई सेवा बंद है। इसलिए फिलहाल उनका शव भारत लाना मुश्किल है। भारत सरकार के विशेष प्रयास से ही शव को लाया जा सकता है। इसके लिए मिश्रा के परिजनों और सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो ने धनबाद जिला प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार से गुहार लगाई है।

BBMKU के छात्रों को हर हाल में देनी होगी परीक्षा : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के छात्रों को हर हाल में परीक्षा देनी होगी। शनिवार को सभी विभागाध्यक्षों के साथ कुलपति की हुई ऑनलाइन बैठक में यह फैसला लिया गया। कुलपति डॉ. अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि सभी विभागाध्यक्ष को इंटर्नल परीक्षा की उत्तर पुस्तिका और अंक विश्वविद्यालय को जमा करने का आदेश दिया। कहा कि यूजीसी गाइड लाइन में परीक्षा लेने को लेकर स्पष्ट निर्देश है। परीक्षा आयोजित करने को लेकर बोकारो उपायुक्त ने आदेश दे दिया है। सोमवार को धनबाद उपायुक्त से मिलकर उन्हें भी आवेदन दिया जाएगा।

सहायक आयुक्त के आवास पर झामुमो नेता ने डाला डेरा : झामुमो के महानगर अध्यक्ष देबू महतो ने रणधीर वर्मा चौक के नजदीक राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त के क्वार्टर पर कब्जा कर लिया है। 24 मार्च को लॉकडाउन होने के बाद जरूरतमंद लोगों को दाल भात खिलाने के नाम पर झामुमो नेता बंद क्वार्टर का ताला तोड़ दिए। शुरूआत में कुछ दिनों तक क्वार्टर में दाल भात का वितरण किया गया। अब वो बंद है। क्वार्टर पर कब्जा किये जाने की राज्य कर विभाग ने जांच भी करायी है। जांच दल ने आकर वस्तुस्थिति को देखा है। अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं दी गयी है। झामुमो नेता देबू महतो कहते हैं, कोरोना के कोहराम के बीच गरीबों की सेवा के लिए क्वार्टर का उपयोग किया है। जब राज्य कर विभाग के लोग बोलेंगे तब इसे खाली कर देंगे।

chat bot
आपका साथी