कुजामा काली मंदिर से हजारों की संपत्ति चोरी, आक्रोश

तिसरा कुजामा काली मंदिर का ताला तोड़कर शनिवार की देर रात चोरों ने लगभग 15 हजार की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 08:49 PM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 08:49 PM (IST)
कुजामा काली मंदिर से हजारों की संपत्ति चोरी, आक्रोश
कुजामा काली मंदिर से हजारों की संपत्ति चोरी, आक्रोश

तिसरा : कुजामा काली मंदिर का ताला तोड़कर शनिवार की देर रात चोरों ने लगभग 15 हजार की संपत्ति चोरी कर ली। रविवार की सुबह जानकारी होने पर पुजारी व मंदिर कमेटी के लोगों ने चोरी की सूचना लोदना ओपी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मंदिर के पुजारी जयंत चक्रवर्ती व कमेटी के चंदन पासवान व संतोष सिंह ने कहा कि काली पूजा को लेकर मंदिर में सफाई का काम चल रहा था। रात को हम लोग अपने घर आ गए। सुबह चार बजे महिलाएं जब पूजा करने पहुंची तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद महिलाओं ने हम लोगों को सूचना दी। मंदिर पहुंचने के बाद पता चला कि लाउडस्पीकर, मशीन, माइक, चार्जर आदि सामान नहीं हैं। 10 हजार रुपये से अधिक में बाजा सेट को खरीदकर लगाया गया था। इसके अलावा मूर्ति का चांदी का चंद्रमा माला, पुजारी के 17 सौ रुपये की भी चोरी कर ली गई। पुजारी ने बताया कि 15 हजार से भी अधिक की संपत्ति चोरी की गई है। मूर्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिग नहीं होने से चोरों का हौसला बुलंद है। आसपास जुआ अड्डा भी चल रहा है। जुआरी हारने के बाद इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं। क्षेत्र में दुर्गा पूजा के बाद चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। मंदिर में चोरी से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कहा कि पुलिस जुआ अड्डा व अवैध शराब की बिक्री को बंद नहीं कराया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

chat bot
आपका साथी