IRCTC: राजधानी से भी ज्यादा सुविधा स्पेशल का किराया, यह है वजह Dhanbad News

सुविधा स्पेशल रांची से खुलने के बाद मुरी चंद्रपुरा चित्तरंजन मधुपुर जसीडीह झाझा किउल बरौनी समस्तीपुर दरभंगा सकरी व मधुबनी होते हुए जयनगर तक जाएगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 28 Oct 2019 06:50 AM (IST) Updated:Mon, 28 Oct 2019 06:50 AM (IST)
IRCTC: राजधानी से भी ज्यादा सुविधा स्पेशल का किराया, यह है वजह Dhanbad News
IRCTC: राजधानी से भी ज्यादा सुविधा स्पेशल का किराया, यह है वजह Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। छठ पर्व पर उत्तर बिहार जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची से जयनगर के बीच सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है। यह ट्रेन 30 अक्टूबर को बोकारो और धनबाद होकर चलेगी। वापसी में जयनगर से 31 अक्टूबर को परिचालन होगा।

हालांकि सुविधा स्पेशल ट्रेन की भाड़ा सबके बस की बात नहीं है। सुविधा स्पेशल ट्रेन में कंफर्म सीट के साथ सफर के लिए डायनमिक किराया चुकाना होगा। इस ट्रेन में धनबाद से दरभंगा, मधुबनी या जयनगर तक जाना राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जाने से भी महंगा पड़ेगा। थर्ड एसी में धनबाद से जयनगर पहुंचने के लिए 3155 रुपये चुकाने होंगे।  इसके बाद भी बुकिंग के लिए मारामारी की स्थिति है। बुकिंग खुलते ही ज्यादातर सीटें बुक हो रही हैं। अब थर्ड एसी में कुछ सीटें ही बची हैं। स्लीपर में दो सौ से कुछ अधिक सीटें बची हैं। इस वजह से फिलहाल किराया 565 रुपये है। सीटें कम होने के साथ ही किराया भी बढ़ता जाएगा। 82607 रांची-जयनगर रांची - दोपहर 2.05 जयनगर - सुबह 7.45 82608 जयनगर-रांची जयनगर - शाम 7.30 रांची - सुबह 11.35

इन स्टेशनों से होकर चलेगी : मुरी, चंद्रपुरा, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी व मधुबनी।

जनरल, स्लीपर थर्ड एसी : इस ट्रेन में एक थर्ड एसी, छह स्लीपर और पांच जनरल कोच रहेंगे। सेकेंड एसी नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी