यूकोवयू के गोंदुडीह कोलियरी शाखा कमेटी का पुर्नगठन...सुरेंद्र केसरी बने अध्‍यक्ष

ईस्ट बसुरिया कोल डम्प स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को यूनाईटेड कोल वर्क्स यूनियन की हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। वक्ताओ ने कहा कि यूकोवयू मजदूरों की हितैषी हैं। मजदूरों के अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाते हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 05:59 PM (IST)
यूकोवयू के गोंदुडीह कोलियरी शाखा कमेटी का पुर्नगठन...सुरेंद्र केसरी बने अध्‍यक्ष
मजदूरों के अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाते हैं।

संवाद सहयोगी , निचितपुर : ईस्ट बसुरिया कोल डम्प स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को यूनाईटेड कोल वर्क्स यूनियन की हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। वक्ताओ ने कहा कि यूकोवयू मजदूरों की हितैषी हैं। मजदूरों के अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाते हैं। बैठक में कई लोग दूसरे यूनियन को छोड़कर यूकोवयू में शामिल हुए। यूनियन पदाधिकारियों ने इन सभी को माला पहना कर सम्मानित किया गया। बैठक में यूनियन के गोंदुडीह कोलियरी शाखा कमेटी का पुर्नगठन किया गया। इसमें अध्यक्ष सुरेंद्र केसरी , उपाध्यक्ष अनिल कुमार दास , सचिव इन्दर भुईयां , उप सचिव शिव नारायण भारती व पवन कुमार राय , कोषाध्यक्ष पिन्टू कुमार मल्लाह व 14 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। यूनियन के कुसुंडा क्षेत्रीय सचिव शिशिर कुमार महतो , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पार्थ सारथी दत्ता व छोटू राम की देखरेख में शाखा कमेटी का पुर्नगठन किया गया।

योगेश्वर महतो , संजय प्रसाद , अनुज पासवान , एस कुमार , शिव चरण महंत , बलवीर यादव , शंकर यादव , सुरेश दास , धनेश्वरी कुमारी , सुनील बाउरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी